राजसमंद: राजसमंद के कांकरोली थाना क्षेत्र में बारिश के कारण दो मंजिला मकान गिरा, एक की मौत और एक महिला गंभीर रूप से घायल
राजसमंद, 15 जुलाई: जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र के दोहरा महिला इलाके में बीती रात तेज बारिश के कारण एक दो मंजिला इमारत का मकान ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। महिला का इलाज जारी है।