बुलंदशहर: बुलंदशहर में फर्जी दस्तावेजों से दिलाई गई जमानत, जमानत निरस्त कराने के लिए कोर्ट में भेजी रिपोर्ट, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत दिलाने के मामले में एक अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई जमानतदारों के सत्यापन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर नसीर पुत्र खुदाबक्श और रहीसुद्दीन पुत्र शौकत अली, निवासी अलीपुर बिजौरी, थाना कोतवाली देहात ने थाना कोतवाली नगर मे