चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बदुरहिया गांव के पास बुधवार को 6.30 बजे के करीब ट्रेन से गिरकर एक 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वह काले रंग का लोवर और नीले रंग का टीशर्ट पहना हुआ था। पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से शव का शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।