हाथरस: बुलट सवार दबंगों ने एक युवक पर ईटों से हमला किया, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने कार्रवाई की मांग की
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी तमन्ना पर अंबेडकर धर्मशाला के पास बुलेट सवार दबंगों ने एक युवक अभिलाष के सिर व चेहरे पर ईटों से हमला कर दिया, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने घायल अभिलाष को हायर सेंटर रेफर कर दिया। 25 मार्च 2026 को इलाज के दौरान घायल युवक अभिलाष की मौत हो गई।