चौपारण: चौपारण थाना पहुंचे एसपी, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश
चौपारण: हजारीबाग एसपी ने गुरुवार को चौपारण थाना का निरीक्षण कर लंबित कांडों, वारंट निष्पादन और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, नियमित गश्ती और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। साथ ही आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।