आंवला: आंवला तहसील में समाधान दिवस पर 70 शिकायतों में से केवल 5 का निस्तारण, राजस्व विभाग की समस्याएं सबसे ज्यादा
आंवला तहसील सभागार में शनिवार को दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। एसडीएम विदुषी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम दोपहर दो बजे तक चला। इस दौरान कुल 70 शिकायतें दर्ज की गईं। अधिकारियों ने इनमें से केवल 5 शिकायतों का निस्तारण किया।