किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताओं का विरोध जताया है। भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जनक सिंह परिहार के नेतृत्व में किसानों ने आरोप लगाया कि चकबंदी में गलत मालियत दर्शाई गई और कुएँ जैसे महत्वपूर्ण संसाधन दर्ज नहीं किए गए। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। प्रशासन से चकबंदी निरस्त कर गांव में दोबारा सर्वे कराने की मांग की।