मंझनपुर: हीटवेव में ट्रैफिक जवानों के प्रति संवेदनशील दिखे एसपी, मंझनपुर कोतवाली में धूप से बचाव के लिए बांटे गए कैप और चश्मे
कौशाम्बी में झुलसा देने वाली गर्मी के बीच सड़क पर मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे यातायात पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने सराहनीय पहल की। यातायात व्यवस्था को सुगम, सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को लगभग 12 बजे मंझनपुर कोतवाली परिसर में जिले के समस्त यातायात पुलिसकर्मियों को कैप एवं धूप के चश्मे वितरित किए गए।