ब्यौहारी: देवलौंद पुलिस ने लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को करौंदिया तिराहे से किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी डी के दहिया ने बताया कि आरोपी सत्येंद्र पटेल एनडीपीएस एक्ट के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था ,जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी हेतु 5 हज़ार के इनाम की घोषणा भी की थी, जिसे करौंदिया तिराहे से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।