जगदीशपुर: भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भोपाल से अपहृत नाबालिग बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग लड़की को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है। यह जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, भागलपुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।