बहरोड़: बहरोड के माजरी में आंधी का कहर, श्रमिकों के आशियाने उड़े, भट्ठे पर मचा हड़कंप, हल्का पटवारी ने लिया जायजा
Behror, Alwar | Jun 9, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के माजरी गांव स्थित श्री गणेश ईंट भट्ठे पर सोमवार को आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचा दी। तेज रफ्तार हवाओं के चलते भट्ठे पर रह रहे श्रमिकों के अस्थायी आवास ताश के पत्तों की तरह उड़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। अचानक आए मौसम के इस कहर से श्रमिक परिवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते उनके आशियाने बिखर गए।