भोगांव: बेवर क्षेत्र में कपिल मुनि संस्था द्वारा मुस्लिम बुजुर्गों का सम्मान एवं नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बेवर जीटी रोड़ हाइवे स्थित कपिल मुनि संस्थान द्वारा मुस्लिम बुजुर्गो का सम्मान एवं नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बेवर भोगांव एवं क्षेत्र से आये हाजियों और मुस्लिम बुजुर्गो को संस्थान के डायरेक्ट शैलेन्द्र सिंह उर्फ़ बिलटन एडवोकेट हाईकोर्ट इलाहबाद एवं उनके भाई इंजिनियर मनोज सिंह द्वारा पगड़ी, शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।