सहारनपुर: देवबंद में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ठाकुर-दलित पक्षों के बीच हुई पथराव, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र के लालवाला गांव में दो बीघा जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया। जमीन को लेकर ठाकुर और दलित समाज के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। अचानक शुरू हुए बवाल से गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस मौके पर पहुंची।