फुलवारी: बेऊर थाना क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों में ठगी करने वाले चार सदस्य गिरफ्तार
Phulwari, Patna | May 25, 2026 बेऊर थाना क्षेत्र समेत कई अन्य थाना क्षेत्र में एक गिरोह के द्वारा ऑटो का प्रयोग कर लूट और ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम 6:37 पर मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।