चकरनगर: अनियंत्रित बाइक सवार 15 फीट गहरी खाई में गिरा, नाजुक हालत में निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया
चकरनगर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आईटीआई कॉलेज के समीप सोमवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरी खाई में जा गिरा जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नाजुक हालत में निजी वाहन से अस्पताल भिजवाया है।फिलहाल घायल की शिनाख्त नहीं हो सकी है।हैलमेट न पहनने की बजह से मुंह व हैड में गंभीर चोटें आईं