पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव के आवास पर हुई चोरी के बाद जांच में पहुंची पुलिस
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और jjd अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अब उन्होंने अपने निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय पर 20 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी, चार आईफोन, आईपैड और लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मोतीलाल राय रात 11:30 बजे आवास की बाउंड्री फांदकर भाग निकला। जिसके बाद तेज