बखरी: बखरी पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार राय ने बताया की इमादपुर निवासी मंटुन राय के पुत्र अवधेश राय,विनोद राय को गिरफ्तार किया गया है!दोनों के विरुद्ध दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिक दर्ज है वही आखर निवासी मोहम्मद नईम के पुत्र मोहम्मद इश्तियाक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी को न्याय हिरासत में भेज दिया गया है।