बखरी: बखरी पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान तीन युवकों को देसी शराब के साथ किया गिरफ्तार
बखरी पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान तीन युवकों को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि एसआई रविंद्र तिवारी के द्वारा रात्रि गश्ती के दौरान सिंमरी निवासी पप्पू चौधरी व गुढ़ियारी निवासी रोशन कुमार एवं सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है।