बखरी: सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल, बखरी के परिसर में स्कूल के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया
जिसकी अध्यक्षता स्कूल निदेशक दानेश्वर यादव ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ० भगवान प्रसाद सिन्हा, विशिष्ट अतिथि कुमार सर्वेश, स्कूल निदेशक दानेश्वर यादव, स्कूल प्राचार्य सैयद सोहेल कैसर हाशमी, संस्कृत शिक्षक सह मंच संचालक रामनंदन अज्ञानी एवं शिक्षक गणेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।