बखरी: बखरी व्यवहार न्यायालय में कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांग के समर्थन में काली पट्टी लगाकर किया कार्य
बखरी व्यवहार न्यायालय में कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांग के समर्थन में काली पट्टी लगाकर कार्य किया। पेशकार शशांक चौधरी ने बताया कि हमारी चार सूत्री मांग सरकार से है। हम सभी ने अपने मांग पत्र में वेतन विसंगति, प्रोन्नति, अनुकंपा एवं राज्य संवर्ग में करने हेतु राज्य सरकार द्वारा अनावश्यक और विलंब को दूर करने की बात कही।