मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े 10 लाख के जेवर की चोरी, परिवार शिव मंदिर गया था, चोरों ने खाली घर को बनाया निशाना
राजगढ़ थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी पीड़ित रवीश कुमार शुक्ला ने राजगढ़ थाने में मंगलवार की दोपहर तहरीर देकर बताया कि। सोमवार की सुबह 9:30 बजे वह गांव स्थित शिव मंदिर गए थे। परिवार के अन्य सदस्य पहले से ही एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। दोपहर 2:30 बजे वापस लौटे तो घर के सभी ताले टूटे मिले। 10 लाख रुपए के जेवर की। चोरी हुई है।