बारुन: 176 वोट से सुनील यादव बने पौथु पैक्स अध्यक्ष, बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र
प्रखंड के पौथु प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अध्यक्ष पद पर सुनील यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 176 मतों से पराजित करते हुए जीत दर्ज की है। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार ने सुनील यादव को विजयी घोषित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया।