झांसी: गुरसरांय नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन, जमकर नाचे श्रोता
Jhansi, Jhansi | Mar 18, 2024 कथा वाचक द्वारा सुदामा चरित्र की कथा सुनाते हुए कहा कि जिसका द्वारिका धीश जैसा मित्र हो वह दरिद्र नहीं हो सकता।कलयुग में हरी नाम संकीर्तन ही मुक्ति का साधन है।भागवत कथा के समापन पर फूलों की होली पर श्रोता जमकर नाचे। भागवत कथा का पाठ आचार्य हरेंद्र गौतम शास्त्री ने किया । भागवत कथा में भजनों की प्रस्तुति पर श्रोता नाच उठे।