इटाढ़ी प्रखंड स्थित देवकुली धर्मपुरा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता विशिष्ट शिक्षक मेराज अली ने की। इसमें बच्चों की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, एनीमिया जैसी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और नियमित व्यायाम जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। हरेक बच्चा, श्रेष्ठ बच्चा' अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित हुई।