गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद किया चोरी का 1 ई-रिक्शा
थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम ने वाहन चोरी करने वाले अमित और राहुल नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चेंकिग के दौरान व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर पसौण्डा पुलिया कट शालीमार गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का 1 ई-रिक्शा, चोरी की 3 बैटरी व 380 रुपये बरामद किए गए हैं।