चकिया: चकिया में विधायक कैलाश खरवार ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं
चकिया विधायक कैलाश खरवार ने आज रविवार दोपहर 03 बजे अपने चकिया आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक कैलाश खरवार द्वारा संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। विधायक कैलाश खरवार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।