कर्वी: चित्रकूट के थाना बहींपुरवा क्षेत्र में महुआ बिनने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, पुलिस ने आरोपियों पर की कार्रवाई
चित्रकूट के थाना बहिलपुरवा क्षेत्र के पचपेढ़ी गांव में रविवार दोपहर 2 बजे महुआ बीनने को लेकर विवाद हो गया। रामू यादव ने गांव के लवकुश यादव और उनकी पत्नी से गाली-गलौज कर मारपीट की कोशिश की। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।