द्वारका: बिंदापुर से मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को द्वारका जेल-बेल सेल ने किया गिरफ्तार
मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को द्वारका जेल-बेल सेल ने बिंदापुर से किया गिरफ्तार। गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम राहुल साहनी है जो बिंदापुर का ही रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ साल 2020 में बिंदापुर थाने में मारपीट करने का एक मामला दर्ज़ हुआ था। जिसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए यह ठिकाने बदल-बदलकर रहने लगा।