द्वारका: ग्रेटर नोएडा से द्वारका जेल बेल सेल ने ठगी के मामले में फरार चल रही एक महिला अपराधी को किया गिरफ्तार
द्वारका ज़िले की जेल बेल सेल ने ठगी के मामले में फरार चल रही एक महिला अपराधी को यूपी के ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला अपराधी का नाम संगीता कुमारी है और वह यूपी के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली है। आरोपी महिला के ऊपर साल 2016 में बिंदापुर थाने में ठगी करने का मामला दर्ज़ हुआ था। जिसके चलते यह पुलिस से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रही थी।