द्वारका: सेक्टर-12 से द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे एक अपराधी को किया गिरफ्तार
द्वारका एंटी बर्गलरी सेल ने चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे एक अपराधी को द्वारका सेक्टर -12 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम लखेश खरबंदा है जो नजफगढ़ के संगम विहार का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ द्वारका साउथ थाने में 2018 में चेक बाउंस होने का मामला दर्ज़ हुआ था। जिसके चलते यह गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल कर रह रहा था।