हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर मई दिवस पर सीटू का प्रदर्शन, मजदूर अधिकारों की रक्षा के लिए उठी बुलंद आवाज
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के समक्ष शुक्रवार को मजदूरों ने व्यापक स्तर पर प्रदर्शन करते हुए मई दिवस को मजदूर अधिकार दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान आयोजित सभा में श्रमिकों ने चार लेबर कोड रद्द करने,मजदूर आंदोलनों में पुलिस हस्तक्षेप रोकने बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण की मांग को प्रमुखता से उठाया।