जौनपुर: 70 साल पुराने रास्ते को बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
जौनपुर के केराकत तहसील के छितौना गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे जिलाधिकारी से मिलकर गांव के पुराने रास्ते को बंद किए जाने की शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि 7 जून को गांव के कुछ लोगों ने जेसीबी से लगभग 70 वर्ष पुराने कच्चे रास्ते और खड़ंजे को खोदकर अवरुद्ध कर दिया, जिससे आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई