जगदीशपुर: श्री भगवान सिंह कुशवाहा को मंत्री बनाए जाने पर शोभा टोला में लोगों ने मनाया जश्न
जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दावा पंचायत के शोभा टोला में जगदीशपुर से जदयू विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा को बिहार सरकार में मंत्री बनाए जाने पर स्थानीय लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ खुशी मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने पूजा-अर्चना की, पटाखे छोड़े तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का आयोजन श्री सुभाष चंद्र कुशवाहा (मास्टर