ऊंचाहार: बाबूगंज स्थित शराब के ठेके पर युवक ने की फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज सामने आया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज स्थित शराब के ठेके पर युवक ने सरेशाम फायरिंग कर दहशत फैला दी, ये पूरी वारदात ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।क्षेत्र के छिपिया इटौरा बुजुर्ग गाँव के कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि उनके भाई दिनेश कुमार की कम्पोजिट शराब की दुकान पर सोमवार को शाम, एक युवक ने दो राउंड फायरिंग की और गाली गलौज करते मौके से फरार हुआ।