सैफई: सैफई मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी, पीड़ित ने थाना सैफई में दी तहरीर
Saifai, Etawah | May 16, 2026 सैफई मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी, पीड़ित ने थाना सैफई में दी तहरीर सैफई । थाना जसवंतनगर क्षेत्र के नगला विशुन निवासी आलोक रत्न पुत्र गोविंद सिंह ने थाना सैफई में प्रार्थना पत्र देकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार उसका भाई अभिषेक अपनी मां सुशीला देवी की तबीयत खराब होने पर उन्हें उपचार के लिए सैफई स्थित 500 बेड अस्पताल लेकर आया था।