अशोकनगर शहर के ओवर ब्रिज के पास दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुई है जिसमें दोनों ही गुटों के द्वारा मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना का शुक्रवार शाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना के बाद जो लोग मारपीट में घायल हुए थे उन्हें अस्पताल भेजा गया। साथ ही इसकी शिकायत थाने एवं एसपी ऑफिस में की गई।