सुल्तानपुर में मंगेश यादव एनकाउंटर पर जारी सियासत के बीच यूपी पुलिस ने डकैती का नया सीसीटीवी जारी किया है। DGP प्रशांत कुमार ने दावा किया कि मंगेश यादव ने दुकान के अंदर लूट की थी। उसने रेकी की थी और घटना के समय हेलमेट लगाए होने की वजह से सीसीटीवी में मंगेश का चेहरा नहीं दिख रहा है।