शाहगंज: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत कॉलेज में आयोजित किया गया हस्ताक्षर अभियान
जौनपुर के फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज सबरहद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के तहत गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया।