अररिया: भरगामा में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में एक महिला जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 17, 2025 अररिया के भरगामा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला जख्मी हो गई है. घायल महिला को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सब अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.