अररिया: पुरान्दाहा में पुराने विवाद के चलते हुई मारपीट में एक महिला जख्मी, अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 16, 2025 अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के पुरान्दाहा गांव में पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. घायल महिला को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सब अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में महिला का इलाज जारी है.