अररिया: अररिया में अचानक बदला मौसम, काले बादल और धूल भरी हवा से बढ़ी परेशानी
Araria, Araria | Mar 16, 2025 रविवार, को दोपहर लगभग 2 बजे अररिया जिले का मौसम अचानक बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक का अहसास हुआ। वहीं, इसके साथ ही तेज धूल भरी हवा भी चलने लगी, जिससे लोग परेशान हो गए। हवा की गति इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर दृश्यता भी प्रभावित हो गई, और लोग घरों में शरण लेने को मजबूर हो गए।