बिलग्राम: मिनी आईटीआई के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपति घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बिलग्राम थाना क्षेत्र में कन्नौज मार्ग स्थित मिनी आईटीआई के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया।