आरोन: रूसल्ली कलां में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, एसडीएम तहसीलदार ने खेतों का किया सर्वे
आरोन तहसील के रूसल्ली कला गांव में दो दिन पहले तेज आंधी बारिश और भारी ओलावृष्टि में फसलों में भारी नुकसान हुआ है। 6 अप्रैल को आरोन एसडीएम महिमा चौधरी, तहसीलदार, राजस्व, कृषि विभाग की टीम ने खेतों में फसल नुकसान का आकलन किया। SDM ने तहसीलदार को सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। किसानो की फार्मर आईडी बनाने, नरवाई जलाने चौपाल लगाकर जानकारियां दी।