शिवपुरी नगर: भीतरगवां गांव में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: पिछोर में महिलाओं पर लाठियों से हमला, दो गंभीर घायल
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भीतरगवां में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक बार फिर लाठियां चल गईं। इस बार दबंगों ने घर में अकेली महिलाओं को निशाना बनाते हुए उन पर लाठियों से बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।