सिंघवारा: विशनपुर थाना कांड 84/25 में आरोपी रोहित सिंह गिरफ्तार, गोढ़ियारी का अभियुक्त पकड़ा गया
विशनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 84/25 के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित सिंह, पिता पीताम्बर सिंह, निवासी गोढ़ियारी थाना विशनपुर, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(2) के तहत मामला दर्ज था।