विदिशा नगर: कलेक्टर-एसपी निवास के सामने दो बाइक की आमने-सामने भिंडत, 3 युवक घायल, भेजा अस्पताल, एक युवक की हालत नाजुक
बुधवार सुबह 11:30 बजे सिविल लाइन क्षेत्र में एसपी और कलेक्टर के निवास के सामने तेज रफ्तार दो मोपेड वाहन की आमने-सामने भिंडत हो गई। एक वाहन पर दो और एक वाहन पर एक युवक सवार था, तीनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिविल लाइन पुलिस और एसपी बंगले पर तैनात पुलिसकर्मियों ने त्वरित रूप से घायलों को इलाज मुहैया।