ब्यौहारी: देवलौंद पुलिस ने सुखाड़ से नशीली सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया, 11 नग सिरप जब्त
देवलौंद पुलिस ने नशीली सिरप के साथ एक आरोपी को सुखाड़ से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया है । आरोपी नशीली सिरप को बेचने की फिराक में था तभी सुखाड़ से उसे गिरफ्तार किया गया है। जिसकी जानकारी पुलिस ने बुधवार शाम 7 बजे जारी प्रेस नोट में दी है।