बेगूसराय: खोदाबंदपुर थाना पुलिस ने झपटमारी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 1 मोटरसाइकिल बरामद
खोदाबंदपुर थाना की पुलिस ने स्नैचिंग करने वाले 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस को कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है.