बूंदी: विद्युत निगम ने बिजली चोरी पर की बड़ी कार्रवाई, 88 उपभोक्ताओं पर लगाया ₹18.60 लाख का जुर्माना
Bundi, Bundi | Jun 18, 2025 जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बुधवार सुबह बूंदी शहर में बिजली चोरी के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। अधीक्षण अभियंता (बूंदी वृत्त) श्री के. के. शुक्ला के निर्देशानुसार, बूंदी, कोटा और टोंक से कुल 10 सतर्कता जांच टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने अधिशाषी अभियंता (खंड-प्रथम) श्री आर. के. बैरवा के नेतृत्व में सघन जांच की।