Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
No video available

116 वा सप्ताह बांद्राभान घाट नर्मदापुरम् (होशंगाबाद)

168 views | Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Nov 22, 2021

MORE NEWS

माखन नगर की ग्रामीण डेयरी से दूध-खोया-पनीर और घी के 8 नमूने लिए

संदेह के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे नमूने

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश एस. दियावार ने माखन नगर स्थित ग्रामीण डेयरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संदेह के आधार पर दूध, खोया, पनीर एवं घी के कुल 08 नमूने जांच के लिए लिए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण प्रस्तावित किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बताया गया कि जिले में खाद्य पदार्थों, विशेषकर दूध, दुग्ध उत्पाद एवं घी की गुणवत्ता की जांच नियमित रूप से जारी रहेगी। उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश एस. दियावार ने बताया कि पिछले 07 दिनों में जनहित में लगभग 1406 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 17 हजार रुपए है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिलावट एवं अमानक खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखी जायेगी।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

माखन नगर की ग्रामीण डेयरी से दूध-खोया-पनीर और घी के 8 नमूने लिए संदेह के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे नमूने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश एस. दियावार ने माखन नगर स्थित ग्रामीण डेयरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संदेह के आधार पर दूध, खोया, पनीर एवं घी के कुल 08 नमूने जांच के लिए लिए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के अनुरूप अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण प्रस्तावित किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बताया गया कि जिले में खाद्य पदार्थों, विशेषकर दूध, दुग्ध उत्पाद एवं घी की गुणवत्ता की जांच नियमित रूप से जारी रहेगी। उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश एस. दियावार ने बताया कि पिछले 07 दिनों में जनहित में लगभग 1406 लीटर संदिग्ध घी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 17 हजार रुपए है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिलावट एवं अमानक खाद्य पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखी जायेगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

नागद्वारी मेला क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त

  कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधि कारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं निर्माण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा पचमढ़ी के नागद्वारी मेला क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन जांच एवं कार्रवाई की गई।

नागद्वारी मेला क्षेत्र में देनवा नदी के किनारे छिंदवाड़ा रोड पर चेक पोस्ट स्थापित कर मेला क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार महोरे के नेतृत्व में आरक्षक सुरेश शिकेरिया एवं कंचना धुर्वे द्वारा वाहनों की जांच की गई।

इसी दौरान बड़ा महादेव, नालंदा टोला एवं नीबूखंड क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 03 प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई में कुल 20 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 हजार रुपये आंकी गई है।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

नागद्वारी मेला क्षेत्र में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधि कारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं निर्माण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा पचमढ़ी के नागद्वारी मेला क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन जांच एवं कार्रवाई की गई। नागद्वारी मेला क्षेत्र में देनवा नदी के किनारे छिंदवाड़ा रोड पर चेक पोस्ट स्थापित कर मेला क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार महोरे के नेतृत्व में आरक्षक सुरेश शिकेरिया एवं कंचना धुर्वे द्वारा वाहनों की जांच की गई। इसी दौरान बड़ा महादेव, नालंदा टोला एवं नीबूखंड क्षेत्र में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 03 प्रकरण कायम किए गए। कार्रवाई में कुल 20 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 हजार रुपये आंकी गई है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

भोले के जयकारों से गूंज रहीं सतपुड़ा की वादियां, धूमधाम से जारी है नागद्वारी यात्रा

भारी जनसमूह के लिए प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई आवश्यक व्यवस्थाएं

जिला पंचायत सीईओ निरंतर मेले में निरीक्षण कर ले रहे व्यवस्थाओं का जायजा

 जय भोले शंकर के शंखनाद से पचमढ़ी गूंज रही है और प्रसिद्ध नागद्वारी यात्रा धूमधाम से सतत जारी है। नागपंचमी के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु सतपुड़ा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए नागद्वारी स्वामी के दर्शन कर रहे हैं। 8 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले मेले को लेकर जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं के पचमढ़ी पहुंचते ही पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पचमढ़ी तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित कर पूरे मेले की निगरानी की जा रही है। मेला समिति के अध्यक्ष श्री हिमांशु जैन एवं महादेव मेला समिति के सचिव श्री आकिप खान द्वारा व्यवस्थाओं पर सतत नजर रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्वाइंटों पर सामग्री एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सीईओ श्री हिमांशु जैन ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन एवं एसडीएम श्री आकिप खान द्वारा मंगलवार को अस्थाई बस स्टैंड होटल हाइलैंड एवं मेला क्षेत्र के अन्य स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि  मेले के प्रत्येक सेक्टर प्वाइंट पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं की समस्याओं का तत्काल समाधान कर रहे हैं। मेला क्षेत्र के विभिन्न प्वाइंटों पर वालिंटियर्स की तैनाती की गई है। प्रत्येक सेक्टर प्वाइंट पर डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है तथा एम्बुलेंस की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

ग्रीन एवं क्लीन थीम पर हो रहा नागद्वारी मेला

इस वर्ष नागद्वारी मेला ग्रीन एवं क्लीन थीम पर आयोजित किया जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर ब्लिचिंग एवं चूना पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। फॉगिंग मशीन के माध्यम से भी दवा का छिड़काव किया जा रहा है।  जलगली, काजरी, चिंतामन एवं नागद्वारी स्थल पर विभिन्न नगरपालिकाओं से आए सफाई कर्मियों द्वारा लगातार सफाई कराई जा रही है। मेला क्षेत्र में कचरा जमा न हो, इसके लिए कचरा वाहनों के माध्यम से तत्काल कचरा उठाकर निर्धारित कचरा निष्पादन क्षेत्र तक पहुंचाया जा रहा है। दुर्गम स्थलों पर भंडारे संचालित करने वाले संचालकों एवं दुकानदारों को कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही जमा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं परिवहन की व्यवस्था

श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। बस स्टैंड से जलगली तक पहुंचने के लिए जिप्सी वाहनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस वर्ष किराए में वृद्धि नहीं की गई है। झंडा चौक से जलगली तक 50 रुपये प्रति व्यक्ति तथा झंडा चौक से महादेव तक 70 रुपये प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित किया गया है। अब तक लगभग 500 परमिट वितरित किए जा चुके हैं। निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिलने पर मेला समिति द्वारा संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में स्टीकर क्रमांक 104 एवं 315 को मेला क्षेत्र में संचालन से प्रतिबंधित किया गया है।

एसडीईआरएफ और स्वास्थ्य टीम लगातार कर रही श्रद्धालुओं की मदद

मेले में एसडीईआरएफ की टीम द्वारा श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता की जा रही है। गत दिवस एक श्रद्धालु को दुर्गम स्थान से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं स्‍वर्गद्वार के पास एक श्रद्धालु की तबीयत खराब होने पर एसडीईआरएफ की टीम ने स्ट्रेचर की सहायता से उसे समीपस्थ कैंप तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

इसी प्रकार दर्शन के दौरान सीढ़ियां चढ़ते समय एक बालिका गिरकर घायल हो गई, जिसका चिकित्सकों द्वारा तत्काल उपचार किया गया। मेले के दौरान साधारण अथवा गंभीर चोट लगने तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मामलों में स्वास्थ्य अमले द्वारा त्वरित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

भोले के जयकारों से गूंज रहीं सतपुड़ा की वादियां, धूमधाम से जारी है नागद्वारी यात्रा भारी जनसमूह के लिए प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई आवश्यक व्यवस्थाएं जिला पंचायत सीईओ निरंतर मेले में निरीक्षण कर ले रहे व्यवस्थाओं का जायजा जय भोले शंकर के शंखनाद से पचमढ़ी गूंज रही है और प्रसिद्ध नागद्वारी यात्रा धूमधाम से सतत जारी है। नागपंचमी के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु सतपुड़ा की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हुए नागद्वारी स्वामी के दर्शन कर रहे हैं। 8 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले मेले को लेकर जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं के पचमढ़ी पहुंचते ही पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पचमढ़ी तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित कर पूरे मेले की निगरानी की जा रही है। मेला समिति के अध्यक्ष श्री हिमांशु जैन एवं महादेव मेला समिति के सचिव श्री आकिप खान द्वारा व्यवस्थाओं पर सतत नजर रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार विभिन्न प्वाइंटों पर सामग्री एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल उपलब्ध कराई जा रही हैं। सीईओ श्री हिमांशु जैन ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु जैन एवं एसडीएम श्री आकिप खान द्वारा मंगलवार को अस्थाई बस स्टैंड होटल हाइलैंड एवं मेला क्षेत्र के अन्य स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि मेले के प्रत्येक सेक्टर प्वाइंट पर सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं की समस्याओं का तत्काल समाधान कर रहे हैं। मेला क्षेत्र के विभिन्न प्वाइंटों पर वालिंटियर्स की तैनाती की गई है। प्रत्येक सेक्टर प्वाइंट पर डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है तथा एम्बुलेंस की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। ग्रीन एवं क्लीन थीम पर हो रहा नागद्वारी मेला इस वर्ष नागद्वारी मेला ग्रीन एवं क्लीन थीम पर आयोजित किया जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर ब्लिचिंग एवं चूना पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। फॉगिंग मशीन के माध्यम से भी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। जलगली, काजरी, चिंतामन एवं नागद्वारी स्थल पर विभिन्न नगरपालिकाओं से आए सफाई कर्मियों द्वारा लगातार सफाई कराई जा रही है। मेला क्षेत्र में कचरा जमा न हो, इसके लिए कचरा वाहनों के माध्यम से तत्काल कचरा उठाकर निर्धारित कचरा निष्पादन क्षेत्र तक पहुंचाया जा रहा है। दुर्गम स्थलों पर भंडारे संचालित करने वाले संचालकों एवं दुकानदारों को कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही जमा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं परिवहन की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। बस स्टैंड से जलगली तक पहुंचने के लिए जिप्सी वाहनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस वर्ष किराए में वृद्धि नहीं की गई है। झंडा चौक से जलगली तक 50 रुपये प्रति व्यक्ति तथा झंडा चौक से महादेव तक 70 रुपये प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित किया गया है। अब तक लगभग 500 परमिट वितरित किए जा चुके हैं। निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिलने पर मेला समिति द्वारा संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में स्टीकर क्रमांक 104 एवं 315 को मेला क्षेत्र में संचालन से प्रतिबंधित किया गया है। एसडीईआरएफ और स्वास्थ्य टीम लगातार कर रही श्रद्धालुओं की मदद मेले में एसडीईआरएफ की टीम द्वारा श्रद्धालुओं की हरसंभव सहायता की जा रही है। गत दिवस एक श्रद्धालु को दुर्गम स्थान से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं स्‍वर्गद्वार के पास एक श्रद्धालु की तबीयत खराब होने पर एसडीईआरएफ की टीम ने स्ट्रेचर की सहायता से उसे समीपस्थ कैंप तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार दर्शन के दौरान सीढ़ियां चढ़ते समय एक बालिका गिरकर घायल हो गई, जिसका चिकित्सकों द्वारा तत्काल उपचार किया गया। मेले के दौरान साधारण अथवा गंभीर चोट लगने तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के मामलों में स्वास्थ्य अमले द्वारा त्वरित चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच का विशेष अभियान जारी

सोहागपुर में हितैष स्टोर से 696 किलो संदिग्ध घी जब्त, तीन नमूने जांच के लिए भेजे

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सोहागपुर स्थित हितैष स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. धाकड़ एवं कमलेश एस. दियावार ने निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर Sangath घी के तीन नमूने जांच के लिए लिए। घी की गुणवत्ता को लेकर संदेह पाए जाने पर जनहित में 696 किलोग्राम घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 64 हजार 176 रुपये है।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जब्त घी के लिए गए सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम प्रकरण प्रस्तावित किया जाएगा।

*सात दिनों में करीब 1000 लीटर संदिग्ध घी जब्त*
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत विगत सात दिनों में लगभग 1000 लीटर संदिग्ध घी जनहित में जब्त किया गया है। विभाग द्वारा दूध, दुग्ध उत्पाद एवं घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

दूध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच का विशेष अभियान जारी सोहागपुर में हितैष स्टोर से 696 किलो संदिग्ध घी जब्त, तीन नमूने जांच के लिए भेजे कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा सोहागपुर स्थित हितैष स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. धाकड़ एवं कमलेश एस. दियावार ने निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर Sangath घी के तीन नमूने जांच के लिए लिए। घी की गुणवत्ता को लेकर संदेह पाए जाने पर जनहित में 696 किलोग्राम घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 64 हजार 176 रुपये है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जब्त घी के लिए गए सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम प्रकरण प्रस्तावित किया जाएगा। *सात दिनों में करीब 1000 लीटर संदिग्ध घी जब्त* खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत विगत सात दिनों में लगभग 1000 लीटर संदिग्ध घी जनहित में जब्त किया गया है। विभाग द्वारा दूध, दुग्ध उत्पाद एवं घी सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

नागद्वारी मेले में रेस्क्यू टीम की तत्परता, घायल श्रद्धालु को दुर्गम क्षेत्र से सुरक्षित निकालकर पहुंचाया अस्पताल

हनुमान गढ़ी में फिसलने से श्रद्धालु के पैर में हुआ था फ्रैक्चर

एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस ने त्वरित रूप से संभाला मोर्चा

#narmadapuram #panchmari  CM Madhya Pradesh  Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

नागद्वारी मेले में रेस्क्यू टीम की तत्परता, घायल श्रद्धालु को दुर्गम क्षेत्र से सुरक्षित निकालकर पहुंचाया अस्पताल हनुमान गढ़ी में फिसलने से श्रद्धालु के पैर में हुआ था फ्रैक्चर एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस ने त्वरित रूप से संभाला मोर्चा #narmadapuram #panchmari CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

116 वा सप्ताह बांद्राभान घाट नर्मदापुरम् (होशंगाबाद) - Hoshangabad Nagar News